
– नितेश अग्रवाल (कवर्धा विधानसभा) का रेंगाखार मंडल प्रवास –
कवर्धा विधानसभा के रेंगाखार मंडल के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता जनार्दन से भेंट-मुलाकात करने और विकास कार्यों को गति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रवास के मुख्य मुख्य अंश:
1. शाला प्रवेशोत्सव (रेंगाखार): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘शाला प्रवेशोत्सव’ में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया। बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

2. भूमिपूजन एवं भाजपा प्रवेश (बोदा-47): यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत नवीन सड़क निर्माण, नवीन पंचायत भवन, आंगनबाड़ी व सामुदायिक भवन जैसे कार्यों से प्रभावित होकर सरपंच एवं ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष जी ने गमछा पहनाकर सभी का संगठन में अभिनंदन किया।

3. ‘गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान (उसरवाही): आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान के तहत ग्रामीणों से संपर्क किया। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
4. स्वच्छता दूतों का सम्मान व भूमिपूजन (खारा): ग्राम खारा में भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता दूतों से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यहाँ के युवा मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ से प्रेरित होकर हर शुक्रवार को गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हैं, जो बेहद सराहनीय है।

गरिमामयी उपस्थिति:
इस ऐतिहासिक एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू जी, मंडल प्रभारी श्री परेटन वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकचन्द साहू जी, श्री राजकुमार मेरावी जी, मंडल अध्यक्ष श्री गजानंद यादव जी, महामंत्री श्री भरत पटेल जी, श्री कपूरचंद ठाकरे जी, श्री मंगलू परते जी, श्री धुपसिह धुर्वे जी, श्री पन्नालाल जी, श्री गणपत अग्रवाल जी, श्री आदित्य तिवारी जी, श्री राकेश श्रीवास्तव जी, श्री गणेश दादरे जी, श्री चतुर जी, श्री चिंताराम साहू जी, श्रीमती दीपमाला जी, श्रीमती फागबाई महेश्वर जी, श्रीमती सतुला सैयाम जी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता जनार्दन उपस्थित रही।



