राय गौरव रामप्रवेश ने संभाला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए SP का पदभार

निवर्तमान एसपी ओ.पी. शर्मा से लिया चार्ज; जिले में कानून व्यवस्था और जन-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करना प्राथमिकता
बलौदाबाजार, 16 जुलाई।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने गुरुवार को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
निवर्तमान एसपी ने किया आत्मीय स्वागत
गुरुवार को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर नए पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश का निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रूप से नए एसपी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का चार्ज सौंपा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई
पदभार ग्रहण करने के इस गरिमामय अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया। स्वागत करने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से शामिल थे:
अभिषेक सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार)
हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भाटापारा)
तारेश साहू (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस – SDOP, भाटापारा)
कौशल किशोर वासनिक (उप पुलिस अधीक्षक – DSP, कैंप कसडोल)
संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक – DSP, यातायात)
श्रीमती उषा सोन्धिया (उप पुलिस अधीक्षक – DSP)
उषा ठाकुर (रक्षित निरीक्षक)
परिचय के बाद दिए निर्देश:
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश ने उपस्थित सभी अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा जन-केंद्रित पुलिसिंग (Public-Centric Policing) को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।





