कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

शाश्वत स्कूल, बलौदाबाजार में छात्राओं को सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष सत्र

News Ad Slider

सोलो साइक्लिस्ट एवं पर्वतारोही समीरा खान ने दी प्रेरणादायक जानकारी

बलौदाबाजार, 07 अगस्त 2026
देश की जानी-मानी सोलो साइक्लिस्ट एवं पर्वतारोही समीरा खान आज शाश्वत स्कूल, बलौदाबाजार पहुंचीं। विद्यालय द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सामाजिक सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

समीरा खान ने अपने सोलो साइक्लिंग और पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को बताया कि “हिम्मत, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।” उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें, हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग, साइबर सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान समीरा खान ने सभी छात्राओं को भविष्य में खेल, साहसिक गतिविधियों और नेतृत्व के विभिन्न अवसरों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है।”

विद्यालय के प्राचार्य ने समीरा खान का स्वागत करते हुए कहा कि “इस तरह के प्रेरणादायक सत्र छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज में सुरक्षित एवं सशक्त बनने में मदद करते हैं।”

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी छात्राओं ने समीरा खान के साथ फोटो सत्र में भाग लिया और उनसे प्रेरणा ली।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !