कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

आरोपी बोड़ला ब्लॉक के भंडार का रहने वाला
कवर्धा। विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला थाना कवर्धा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/2026 में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2025 में उसकी पहचान ग्राम भण्डार (थाना बोडला) निवासी श्रवण यादव (29 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अन्यत्र विवाह हो जाने के बाद भी आरोपी मोबाइल पर संपर्क कर उसे लगातार परेशान कर दबाव बनाता रहा। 28 जून 2026 को आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वीडियो डिलीट करने के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता द्वारा रकम देने के बाद भी आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रवण यादव (पिता घनश्याम यादव) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आपत्तिजनक वीडियो वाला मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 64(2)(एम), 351(2) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !