कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने बोड़ला एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कवर्धा – कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने भवन मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार करने, शत-प्रतिशत ई-ऑफिस लागू करने और सभी कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, सेवा सेतु केंद्र के ऑपरेटरों को उचित प्रशिक्षण देने और केंद्र के बाहर आवश्यक दस्तावेजों की सूची चस्पा करने को कहा ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार हुलेश्वर पटेल और जनपद सीईओ आकाश राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



