कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

लईका चिन्हारी ऐप से होगी शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की पहचान, सर्वेक्षक को मिलेगा प्रोत्साहन

पोड़ी। विकासखंड बोड़ला अंतर्गत अर्जुन चंद्रवंशी संकुल समन्वयक द्वारा संकुल केंद्र में संकुल स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, पंजीयन और निगरानी के लिए तैयार किए गए ‘लईका चिन्हारी’ ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा तैयार इस ऐप का प्रशिक्षक भरत कुमार डोरे तथा विनोद गोस्वामी ने लाइव डेमो प्रस्तुत किया।

संकुल पोड़ी के अंतर्गत आने वाले 11 स्कूल के प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को बताया गया कि सर्वेक्षक गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर घर-घर सर्वे के माध्यम से स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान एवं उनकी जानकारी दर्ज करेंगे।कार्यशाला में बताया गया कि चिन्हांकित प्रत्येक बच्चे की सही प्रविष्टि एवं सत्यापन पर सर्वेक्षक को 20 रुपये प्रति विद्यार्थी तथा बच्चे का विद्यालय में प्रवेश कराकर तीन माह तक नियमित रूप से बनाए रखने पर प्राचार्य के सत्यापन के बाद 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

संकुल समन्वयक चंद्रवंशी ने कहा कि संकुल में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर-घर सर्वे कर प्रत्येक बच्चे को चिन्हांकित कर विद्यालय से जोड़ना होगा। उन्होंने स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को 20 एवं 25 तक पहाड़ा, हिंदी वाचन और अंग्रेजी वाचन में दक्ष बनाया जाए। विद्यालय परिसर स्वच्छ रखा जाए तथा सभी शिक्षक वीएसके में अपनी उपस्थिति एवं मध्यान्ह भोजन की जानकारी नियमित रूप से दर्ज करें। बैठक में अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।इसके अलावा स्कूलों में बिजली व्यवस्था, किचन गार्डन, ड्रॉप बॉक्स एवं विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न जानकारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में कुल 11 स्कूल के लगभग 11 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों ने भाग लिया।इस अवसर पर अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !