विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के 12 साल: अंतिम वनांचल गांवों तक पहुंची भाजयुमो की टीम

कबीरधाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतिम वनांचल ग्राम तेलियापानी, पुटपुटा, भाखूर एवं छिन्दीडीह पहुंची, जहां बैगा आदिवासी परिवारों एवं वनवासी बंधुओं से उनके आवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की गई।

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति जानी गई। ग्रामीणों ने बताया कि आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पांडातराई, मोहगांव, पंडरिया एवं कुई-कुकदूर मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर हितग्राहियों और ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान संजुराम बैगा, रसलू बैगा, भोलाराम टेकाम, तिलकराम यादव, संतराम बैगा, लामूराम बैगा, बिरसू बैगा, राकेश पंदराम, संतराम परस्ते, मांघीराम यादव सहित अन्य लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को समझना भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जनसेवा, राष्ट्रहित और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडे, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नरोत्तम साहू, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन कुंभकार, नरेश चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, जयकुमार चंद्रवंशी, संतराम उदय, मानिकपुरी धुर्वे, शिवचरण यादव, भोलाराम टेकाम, यशवंत श्रीवास, विजय गाड़ेवाल, रामेश्वर यादव, रामफल यादव, पूरन सिंह राजपूत, हरि साहू, श्रवण साहू, सतीश यादव, परसराम साहू, मनोज यादव, राजबिहारी ठाकुर, भेखू साहू, प्रमोद यादव, हिरा साहू, घुराऊ यादव, रामचरण यादव, राकेश मानिकपुरी, शिवकुमार साहू, जयराम साहू, दिलेश्वर साहू, कमोद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



