मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

स्कूलों में औचक निरिक्षण के लिए पहुंची कलेक्टर, निर्धारित समय से पूर्व लटका मिला ताला, 9 शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई

News Ad Slider

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बीते दिनों पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितता सामने आई, कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाये जाने पर कलेक्टर ने 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी जे.के शास्त्री ने बताया कि बीते 7 अगस्त 2024 को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला भाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाये जाने पर सीमा सिंह पटेल (प्रभारी प्राचार्य), अन्नपूर्णा त्रिपाठी, कुशल सिंह पैकरा, जितेन्द्र कुमार पैकरा (व्याख्याता), लक्ष्मी सोनी, संध्या चतुर्वेदी (पूर्व माध्यमिक शाला), द्वारिका प्रसाद मेश्राम (प्रधानपाठक), संतोष कैवर्त और गंगा ओट्टी (सहायक शिक्षक) को कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया।

इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत अवैतनिक कर दिया गया है। कलेक्टर के इस कड़े कदम से शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !