कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

महिला मोर्चा मंडल बोड़ला द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

News Ad Slider

बोड़ला। भाजपा महिला मोर्चा मंडल बोड़ला द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन एवं उनके योगदानों को याद किया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती विद्या श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे तथा उन्हें 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने अनेक देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जिसमें मौलिक अधिकार, समानता, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया।
सुश्री मीनाक्षी जोशी (विधि प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक) ने संविधान में डॉ. अंबेडकर के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकार प्रदान किए गए हैं तथा अनुच्छेद 17 के माध्यम से छुआछूत का उन्मूलन किया गया।


वहीं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती कौशिल्या यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति, विवाह और तलाक में समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी।
कार्यक्रम में रजनी कश्यप, उषा मानिकपुरी, अनूप यादव, कुंती यादव, चंद्रिका मानिकपुरी सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !