कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया को ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात


नगरीय प्रशासन विभाग से ₹1.04 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति
विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक और बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण
विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार
पंडरिया। नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी हो रही हैं।


स्वीकृति मिलने पर विधायक भावना बोहरा ने सभी नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्वीकृत राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक और बाउंड्रीवॉल सहित कई बुनियादी अधोसंरचना कार्य कराए जाएंगे।
डबल इंजन सरकार में विकास को नई गति
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। नगर में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही अधोसंरचना के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।
क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्य
उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में पंडरिया नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है:
प्रमुख अधोसंरचना: हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, नवीन नगर पालिका भवन, सिविल कोर्ट भवन, व्यावसायिक परिसर और मिनी स्टेडियम।
शिक्षा व सौंदर्यकरण: 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी व ऑडिटोरियम, मुख्य मार्ग निर्माण तथा प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण।
सिंचाई व पेयजल: क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई एवं जल आवर्धन परियोजनाओं पर काम जारी।
जनकल्याणकारी योजनाएं: 3500 से अधिक परिवारों को पीएम आवास की पक्की छत, स्वच्छ पेयजल और सुदूर वनांचल गांवों तक पक्की सड़कें व बिजली की पहुंच।
विधायक ने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को जानकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और न्याय व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप पंडरिया को एक सर्वसुविधायुक्त और मॉडल नगर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !