कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग में कसावट: पंडरिया BEO दीपक ठाकुर ने ली 3 संकुलों की महा-समीक्षा बैठक, दिए कड़े और सुधारात्मक निर्देश

News Ad Slider

पंडरिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO)  दीपक ठाकुर के नेतृत्व में पंडरिया विकासखंड के शिक्षा विभाग में गुणवत्ता सुधार को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक पहल की गई है। शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ग्राम कोलेगांव में एक महत्वपूर्ण संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 3 प्रमुख संकुलों—भगतपुर, कोलेगांव और सेमरकोना के प्राचार्य, संकुल समन्वयक (CAC) और प्रधान पाठक मुख्य रूप से शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर राजकीय परंपरा के अनुसार सरस्वती वंदन से हुई।
शिक्षा मंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की चेतावनी
बैठक में बीईओ  दीपक ठाकुर ने माननीय शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के कड़े और स्पष्ट निर्देशों से सभी शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए निम्नलिखित ‘मिशन मोड’ लक्ष्य तय किए गए:
प्राथमिक स्तर: प्राथमिक शाला के प्रत्येक विद्यार्थी को धाराप्रवाह हिंदी पढ़ना आना चाहिए और 20 तक का पहाड़ा अनिवार्य रूप से याद होना चाहिए।
पूर्व माध्यमिक स्तर: मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को धाराप्रवाह अंग्रेजी पढ़ने और 25 तक का पहाड़ा कंठस्थ होने का लक्ष्य दिया गया।
लेखन सुधार, शत-प्रतिशत उपस्थिति और ‘ड्रॉप आउट’ पर फोकस
ठाकुर ने जमीनी स्तर पर शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों को निरंतर लिखित अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा:
“बच्चों से नियमित रूप से इमला (श्रुतिलेख) लिखवाया जाए, ताकि उनकी लेखन त्रुटियों को पहचान कर सुधारा जा सके। इसके साथ ही बच्चों का सतत मूल्यांकन किया जाए।”
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि स्कूलों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं (ड्रॉप आउट), उन्हें दोबारा खोजकर मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

प्रार्थना सभा को डिजिटल और अनुशासित बनाने की पहल
स्कूलों में अनुशासन और संस्कारिक माहौल तैयार करने के लिए बीईओ ने एक बेहतरीन निर्देश जारी किया। अब स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप मंत्र और गुरु मंत्र का गायन स्पीकर (पोंगा) के माध्यम से लाउड आवाज में करवाया जाएगा, ताकि पूरा परिसर देश भक्ति और ज्ञान के सुरों से गुंजायमान रहे।
हाईस्कूल परिसर में किया वृक्षारोपण
समीक्षा बैठक के समापन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बीईओ श्री दीपक ठाकुर ने हाईस्कूल परिसर में स्वयं अपने हाथों से वृक्षारोपण किया। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों को भी अपने-अपने स्कूलों में हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
शिक्षा विभाग को नई दिशा देने वाले इस महा-मंथन में प्रमुख रूप से:
सेमरकोना संकुल से प्राचार्य  संजय वैष्णव एवं सीएसी  राजेंद्र खांडे,
कोलेगांव संकुल से प्राचार्य  रामकुमार साहू एवं समन्वयक श्री रामफल चंद्राकर,
भगतपुर संकुल से प्राचार्य रामकुमार कौशिक एवं समन्वयक  गणेश चंद्रवंशी
सहित तीनों संकुलों के समस्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक मुस्तैदी से उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की इस सक्रियता और कड़े रुख से क्षेत्र के पालकों और प्रबुद्ध जनों में हर्ष का माहौल है, लोगों को उम्मीद है कि इस सत्र में शासकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम और बच्चों का बौद्धिक स्तर ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुएगा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !