रीवा,जिला और ग्रामीण कांग्रेस पार्टी का नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ग्रामीण शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू के सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी का जन सैलाब का ताता लगा पार्टी कार्यालय में

रीवा 17 अगस्त। उर्रहट स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, का सम्मान समारोह सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जनों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर व माल्यार्पण कर अध्यक्षद्वय का स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसन्दी से बोलते हुए सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि हमे कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक काफी मजबूत एवं सक्रिय करना हैं। एक ग्राम पंचायत मे कम से कम 100 लोगो की कांग्रेसी फौज खड़ी करने का काम हम सबको करना हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते है, उनका आंतक दूर होगा। श्री मिश्रा ने इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह एक कुशल संगठक के रूप मे कार्य करेगें तथा पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करेगें। उन्होने श्री शर्मा और अशोक पटेल झब्बू को हर क्षण अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि हम हर क्षण आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगंे। अपने सम्मान मे आयोजित कार्यकर्ताओ की भारी उपस्थिति के बीच इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आपका यह जन सैलाब मेरे प्रति अगाध स्नेह को प्रदर्शित करता हैं। मैं आप सबके द्वारा दिये जा रहे सम्मान से अभिभूत हूंॅ तथा विश्वास दिलाता हूं कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अपने नेता राहुल गांधी जी के मंशानुसार संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक खड़ा कर मजबूती प्रदान करने का काम करेगें। इस कार्य मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के सहयोग की निहायत आवश्यकता हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि सदा की भांति आप सबका संगठन के प्रति सहयोग बना रहेगा, उन्होंने अपनी नियुक्त पर केन्द्र के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रादेशिक नेतृत्व पर आभार जताया और कहा कि जिस विश्वास के मुझे तीसरी बार जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गयी है उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन मे रहने की नसीहत दी, और कहा कि अनुशासन भी मनुष्य को सफलता के सौपान पर पहुंचाता हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर कांग्रेस का हांथ मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। नवनियुक्त शहर के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू ने सभी उपस्थित कांग्रेस जनो को आश्वस्त किया कि हम ग्रामीण अध्यक्ष शर्मा जी के सहयोग से राहुल गांधी जी की भावनानुसार वार्ड स्तर तक टीम बनाकर कार्य करने की शुरूआत करेंगे, और आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को कड़ा सबक सिखाएगें। उन्होने यह भी विश्वास दिलाया कि शहर की सम्पूर्ण जनता का विश्वास जीतने का मैं निरंतर प्रयास करूंगा। निवर्तमान शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल स्मरण करते हुए कहा कि मैं अपने ब्लॉक अध्यक्षों व अन्य सहयोगियो तथा ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन मे शहर कमेटियो को मजबूत करने का काम किया हैं। जो कमियां रह गयी हैं उसे नवनियुक्त अध्यक्ष पूरा करेगें ऐसा मुझे पूरा विश्वास हैं। उन्होने अपने कार्यकाल मे हुई जाने अनजाने की गलतियों के लिए उपस्थित जनसमुदाय से क्षमा याचना किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री रवि तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष गुढ महेन्द्र उपाध्याय ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल ने किया।

बैठक मे प्रमुख रूप से राजमणि पटेल, नीलम मिश्रा, विमलेन्द्र तिवारी, कविता पाण्डेय, डॉ. शीला त्यागी, डॉ अरूणा तिवारी, बबिता साकेत, रामगरीब बनवासी, लखनलाल खण्डेलवाल, रवि तिवारी, सज्जन पटेल, मोहम्म्द रफीक अंसारी, गोविन्ददास तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, चक्रधर सिंह, गिरीजेश पाण्डेय, सरदार प्रहलाद सिंह, मनीष गुप्ता, के के गुप्ता, रमेश पटेल, दिनेश नारायण पिडिहा, विपिन पाण्डेंय, कमल मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, हरीशंकर शुक्ला, शत्रुधन सिंह सलैया, बृजेन्द्र शुक्ला, हर्षलाल शुक्ला, जी पी त्रिपाठी, डॉ विमल दुबे, डॉ स्वतंत्र सिंह, नरेश गुप्ता, राजेश मिश्रा बब्बू, नर्मदेश्वर पाठक, मानिक लाल सोनी, अरूण गौतम कमान्डो, अरूण पाण्डेय, ओंकार नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी काकू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, नरेन्द्र अग्निहोत्री, बलराम गौतम, लक्ष्मण कुशवाहा, पद्मदीप शुक्ला, महेन्द्र उपाध्याय, अरूण सिंह पिन्टू, धनेन्द्र द्विवेदी, सिद्धनाथ पाण्डेय, विष्णु शुक्ला, गोविन्द शुक्ला, गुले अहमद, नजमा बेगम, रवि तिवारी, अकरम अंसारी, धनेन्द्र सिंह बघेल, अमित चौबे, लल्लन खान, अब्दुल शहीद मिस्त्री, सुरेश वर्मा, अनिल सिंह, मकदूम खान, सीमा सिंह, सत्या द्विवेदी, अर्चना द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह परिहार, तारा त्रिपाठी, ममता सिंह परिहार, प्रभा सोहगौरा, राखी पाण्डेय, प्राची शुक्ला, नीलम पाण्डेय, ममता तिवारी, नेहा सिंह चौहान, देवती साकेत, अनूप चंदेल, पंकज उपाध्याय, दिलीप गौतम, तनवीर अहमद खान, आशिक खान, सहित सैकड़ों की तादाद मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे,