कवर्धाक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में चोरी का भंडाफोड़ — एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपी गिरफ्तार


बलौदाबाजार – अंबुजा संयंत्र रवान से 14-15 नवंबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से करीब ₹60,000 मूल्य का लोहे का सामान चोरी किया गया। सिक्योरिटी गार्ड के देख लेने पर आरोपी ई-रिक्शा व चोरी का सामान छोड़कर फरार हो गए। प्रार्थी अमन सिंह की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 1129/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में ई-रिक्शा के आधार पर जांच करते हुए उसके मालिक करन कटारे को हिरासत में लिया गया। उसके कथन के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने प्लांट के स्टोन लाइन-3 से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में ई-रिक्शा व चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजू बंजारे (22)
  2. करन कटारे (21)
  3. प्रहलाद कोसले (21)
  4. विक्रम कोसले (20)
  5. एक विधि से संघर्षरत बालक

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !