जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बालिका हॉकी) का पीएम श्री सेजेस बोड़ला में हुआ सफल आयोजन

बोड़ला: पीएम श्री सेजेस (SEGES) बोड़ला के प्रांगण में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14, 17 एवं 19 बालिका हॉकी स्पर्धा का भव्य आयोजन एवं समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमकांत मिश्रा एवं हिंदू संगम बोड़ला के संयोजक दुर्गेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय एवं खेल जगत से जुड़े शिक्षकों व प्रशिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर पीएम श्री सेजेस बोड़ला के व्याख्याता जगमोहन बर्मन सर एवं टंडन सर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से ललिता अनंत मैम, जेवियर इक्का, इंदौरी पीटीआई जगतारण झारिया, पीएम श्री सेजेस बोड़ला के पीटीआई उत्तम वर्मा, खरहट्टा स्कूल के पीटीआई, अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा के खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार तथा बोड़ला के हॉकी कोच बृजेश चंद्रवंशी एवं हिमांशु चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
इन सभी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं संयुक्त सहयोग से यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सुचारू रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं खेल प्रेमियों ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


