कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान : नितेश अग्रवाल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज रोचन, महाराजपुर एवं बेदंरची हाई स्कूल में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

नितेश अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचलों की बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दूर-दराज़ के गांवों से विद्यालय आने वाली छात्राओं को अब आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे उनका समय बचेगा, विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी।

उन्होंने कहा कि साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरों पर जो खुशी और आत्मविश्वास दिखाई दिया, वही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है। बेटियों की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं वास्तव में ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँच रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

अग्रवाल ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी ही परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और सरस्वती साइकिल योजना को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
सायकिल वितरण समारोह को जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, एंव जिला पंचायत सदस्य लोकचंद साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य राजेश साहू, अंकित शर्मा, भिखम पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, इंताराम साहू, जगदीश पटेल, बाबूलाल साहू, विधालय के प्राचार्य समस्त स्टाफ अन्य नागरिक गण उपस्थित हुए।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !