कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व: IPS जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला SP का पदभार

News Ad Slider


कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने आज जिला कबीरधाम के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे बीजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
एसपी कार्यालय पहुँचने पर नवागत पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  आशीष शुक्ला, एसडीओपी (पंडरिया) भूपत सिंह, एसडीओपी (बोडला) अखिलेश कौशिक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया।


कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नवागत SP
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी  यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल और पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
आमजन को त्वरित व संवेदनशील पुलिसिंग देना प्राथमिक उद्देश्य
पत्रकारों एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार यादव ने अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया:
“आमजन को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।”
उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ काम करते हुए जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !