बोड़ला हिंदू संगम की पावन धरा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल लोंगो की खुशहाली हेतु की मंगलकामना

मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कई बड़े दिग्गज हुए शामिल।
कवर्धा – जिले के बोड़ला विकासखंड मुख्यालय के बांधटोला में आयोजित पाँच दिवसीय हिंदू संगम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने संगम में आयोजित यज्ञ में भाग लिया और छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पांच दिवसीय हिंदू संगम में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी रहा। 29 जनवरी को होने वाली धर्मसभा और समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल हुए, हिंदू संगम में यज्ञ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर आयोजन की पूरी जानकारी ली। उन्होंने यज्ञ में आहुति अर्पित की और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक रीति से जमीन पर बैठकर भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। हिंदू संगम के तहत धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन जारी हैं, जिसमें जनजातीय परंपराओं, बैगा, पंथी और डंडा नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हिन्दू संगम समापन समारोह 29 जनवरी को होगा।