कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बैरख हाई स्कूल में संविधान दिवस पर छात्रों ने ली शपथ, जागरूकता का संदेश

बोड़ला – वनांचल स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख के प्रांगण में संविधान दिवस पर एक गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अंगीकृत किया था।
उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में भारतीय संविधान के महत्व, मूल्यों और आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में व्याख्याता संजय जायसवाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक योगदान दिया।
वहीं व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि भारत का संविधान तैयार होने में दो वर्ष, ग्यारह माह और अठारह दिन का समय लगा, जो इसकी विशालता, व्यापकता और गहन अध्ययन का प्रमाण है।

कार्यक्रम में प्राचार्य, व्याख्याता गण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के पालन के संकल्प के साथ किया गया।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !