विक्की मोटर्स बोड़ला द्वारा माइलेज टेस्ट का आयोजन, एचएफ डीलक्स ने दिखाया दम

बोड़ला। दिनांक 28 मई 2026, गुरुवार को विक्की मोटर्स बोड़ला द्वारा विशेष माइलेज टेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय बाइक एचएफ डीलक्स के प्रदर्शन का परीक्षण किया गया, जिसमें उत्साहजनक परिणाम सामने आए।

माइलेज टेस्ट में शामिल सियाराम पिता समरू, ग्राम बदड़ो की एचएफ डीलक्स ने लगभग 100 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया, वहीं गुहा राम पिता गुहाराम, ग्राम रोचन की एचएफ डीलक्स ने 95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दर्ज किया। दोनों ही प्रतिभागी विक्की मोटर्स के नियमित ग्राहक हैं और उन्होंने इस परीक्षण में भाग लेकर बाइक के प्रदर्शन को प्रदर्शित किया।
विक्की मोटर्स बोड़ला के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह परिणाम ग्राहकों के विश्वास और हीरो की गुणवत्ता का प्रमाण है। एचएफ डीलक्स अपनी बेहतरीन माइलेज, विश्वसनीयता और कम रखरखाव लागत के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

माइलेज टेस्ट के सफल आयोजन पर विक्की मोटर्स परिवार ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एचएफ डीलक्स एक बार फिर अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट माइलेज देने वाली बाइक के रूप में सामने आई है।




