कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कबीरधाम यातायात पुलिस की बड़ी कामयाबी: सड़क सुरक्षा अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में आई 10% की कमी!

News Ad Slider


कबीरधाम। जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘सड़क सुरक्षा अभियान’ अब रंग लाने लगा है। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से जिले में सड़क हादसों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों में सफलता: सुरक्षित हो रहीं कबीरधाम की सड़कें

यातायात पुलिस के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले में सुरक्षा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है:
हादसों में कमी: वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं, मौतों और घायलों की संख्या में लगभग 10% की कमी दर्ज की गई है।
सख्त कार्रवाई:नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसते हुए वर्ष 2026 में अप्रैल माह तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 6,490 मामलोंमें कार्रवाई की गई।
भारी जुर्माना:लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों से कुल ₹57,19,100/- (सतावन लाख उन्नीस हजार सौ रुपये)का समन शुल्क (राजस्व) वसूला गया है।

धरातल पर कबीरधाम पुलिस की त्रिकोणीय रणनीति

यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम तीन मुख्य स्तरों पर काम कर रही है:

  1. जन-जागरूकता अभियान:आम नागरिकों और युवाओं को यातायात नियमों की बारीकियां समझाकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाया जा रहा है।
  2. ब्लैक स्पॉट का सुधार: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Black Spots) की पहचान कर संबंधित विभागों के साथ तालमेल बिठाकर वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।
  3. सघन चेकिंग पॉइंट:जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर औचक वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस की अपील:
“यातायात पुलिस द्वारा जनजागरूकता और सख्त प्रवर्तन की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को एक सुरक्षित यातायात वातावरण उपलब्ध कराना है। कृपया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।”

सुरक्षित सफर, सुरक्षित कबीरधाम!

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !