कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का हुआ तिलक, पुस्तक वितरण के साथ दिलाया शिक्षा का संकल्प

News Ad Slider

बोड़ला। विकासखंड बोड़ला के ग्राम चिल्फी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने का संकल्प दिलाया गया।


BEO ने प्रतिवेदन पढ़कर शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रतिवेदन के माध्यम से विकासखंड शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों तथा शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से अवगत कराया।
अतिथियों ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी देने के साथ ही मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मुख्यमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन योजना) के अंतर्गत बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और योजना के प्रभावी संचालन की जमकर सराहना की।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बोड़ला की अध्यक्ष श्रीमती बालका-रामकिंकर वर्मा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा (कबीरधाम) के महामंत्री  नितेश अग्रवाल ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जिला पंचायत कबीरधाम के सभापति राजकुमार मेरावी, सांसद प्रतिनिधि नरेश चन्द्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि  छोटूराम चन्द्रवंशी तथा जनपद पंचायत बोड़ला के सभापति छोटे लाल मरकाम उपस्थित रहे। इनके साथ ही ग्राम पंचायत चिल्फी के सरपंच जगेशदास सोनवानी, शाला प्रबंधक समिति चिल्फी के अध्यक्ष जीवनदास सोनवानी और भाजपा मण्डल के पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
“प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज और शासन की सामूहिक प्राथमिकता है। पालकों को भी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।”
— मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि


ग्रामीणों और शिक्षा विभाग में दिखा भारी उत्साह
शाला प्रवेश उत्सव के सफल आयोजन में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO), संकुल समन्वयक (CAC), विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा शिक्षा के प्रति जनजागरण के संदेश के साथ हुआ।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !