कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का बढ़ा मान, 11 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित


बलौदाबाजार: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिले के 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट, साहसिक और निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, अंतरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़, साइबर तकनीकी अनुसंधान, सुगम यातायात प्रबंधन और जन-सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले वीरों की सराहना की गई।
सम्मानित होने वाले 11 जांबाज अधिकारी और कर्मचारी:
हेमंत पटेल (निरीक्षक, भाटापारा ग्रामीण): अंतरराज्यीय एवं खतरनाक लुटेरों की गिरफ्तारी में साहसिक प्रदर्शन।
मेघनाथ बंजारे (सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र): बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन।
राजेश चंद्राकर (प्रधान आरक्षक 31, पलारी): उत्कृष्ट एवं प्रभावी अपराध विवेचना।
राजकुमार ध्रुव (आरक्षक 406, कसडोल): कार्यों की त्वरित एवं प्रभावी तामिली।
विनय पटेल (आरक्षक 879, जिला विशेष शाखा): सटीक एवं प्रभावी सूचना (इंटेलीजेंस) संकलन।
त्रिलोकी नाथ वर्मा (आरक्षक 401, भाटापारा ग्रामीण): स्थायी वारंट तामीली में उत्कृष्ट दक्षता।
राजकुमार ध्रुव (आरक्षक 768, एसपी कार्यालय): कार्यालयीन कार्यों का बेहतर प्रबंधन।
शंकर पैकरा (आरक्षक 854, लवन): CCTNS प्रणाली में निरंतर प्रभावी कार्य।
गुमान जायसवाल (आरक्षक 832, सिटी कोतवाली): उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय अनुशासन का प्रदर्शन।
मोहन मेश्राम (आरक्षक 279, साइबर सेल): अपराधियों की धरपकड़ में प्रभावी तकनीकी (साइबर) योगदान।
देवेन्द्र पुरैना (आरक्षक 335, यातायात बलौदाबाजार): सुचारू यातायात व्यवस्था के संचालन में विशेष योगदान।
एसपी गौरव राय ने दी बधाई:
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह गौरव बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस बल को नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !