कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को धर्मनगरी कवर्धा मे जनसैलाब के साथ निकली बाबा महाकाल जी की पालकी यात्रा

श्रावण मास के पावन अवसर पर हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति कवर्धा द्वारा 24 अगस्त 2026 (श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार) को राजाधिराज भगवान भोलेनाथ जी की भव्य एवं दिव्य पालकी शोभायात्रा निकली पूरे शिवभक्त का उत्साह पूरे नगर में देखने को मिला..

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक उमंग पाण्डेय ने बताया यह शोभायात्रा 24 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर (जानकी रमण प्रभु देवालय) कवर्धा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौक मे भस्म आरती शाही आरती कर प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया गया पालकी शोभायात्रा मे नागपुर से सुप्रसिद्ध माँ काली झांकी एवं सुप्रसिद्ध 3 स्टार धुमाल नागपुर से ढोल ताशा डमरू अखाडा मुख्य आकर्षण रहे और इस पालकी यात्रा मे शामिल हुए अन्य अन्य जिले से भी श्रद्धालु शामिल हुए एवं पुरा कवर्धा शहर भक्तो की भीड़ से भरा लगभग 50-60 हजार शिवभक्त इस पालकी यात्रा मे शामिल हुए…

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक सौरभ शर्मा ने बताया की इस आयोजन को और भव्य दिव्य बनाने हेतु महाआरती मे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. विजय शर्मा जी ज्योतिर्मठ के ceo चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी अतुल देशलहरा जी पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी जी ईश्वरी साहू जी चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी मनीराम साहू गणेश तिवारी नितेश अग्रवाल सलिल चंद्राकर मनोज ठाकुर एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण शामिल हुए..

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. विजय शर्मा ने आयोजन समिति के सदस्यों की जमकर तारीफ की और कहा मैंने कवर्धा मे पहली बार ऐसी ऐतिहासिक भीड़ देखी है इस आयोजन को करने और कराने के पीछे के परिश्रम को मै भली भाति समझ सकता है ऐसे आयोजन ही हमारे कवर्धा को धर्मनगरी बनाता है…

आगे आयोजन के संरक्षक एवं ज्योतिर्मठ के ceo  चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी ने कहा की यह धर्मनगरी कवर्धा मे विधर्मियो का सर्वनाश करने हेतु किया गया था यह आगे चलकर और ऐतिहासिक रूप धारण करेगा..

आयोजन समिति मे प्रमुख रूप से उमंग पाण्डेय सौरभ शर्मा एवं अन्य समिति के सदस्यगण थे…

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !