कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सुकली में मां और दो बच्चों के शव कमरे में मिले, प्रथम दृष्टया जहर सेवन से आत्महत्या

मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

बलौदाबाजार-भाटापारा (गिरौदपुरी)। ग्राम सुकली में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत का मामला प्रथम दृष्टया जहर सेवन कर आत्महत्या प्रतीत हुआ है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 20 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे ग्राम सुकली में एक महिला और दो बच्चों की मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल गिरौदपुरी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। घर के कमरे के भीतर 28 वर्षीय युक्ति मानिकपुरी (पति संजय मानिकपुरी) और उसके दो बेटे चिरंजीव मानिकपुरी (10 वर्ष) तथा दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) मृत अवस्था में पड़े मिले।

​पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन कर आत्महत्या प्रतीत हुआ है। पुलिस ने जब मृतका के परिजनों और आसपास के गवाहों से पूछताछ की, तो युक्ति मानिकपुरी और उसके पति संजय मानिकपुरी के बीच पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रकरण में ग्राम सुकली निवासी सूचक चैनदास मानिकपुरी (50 वर्ष) की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों का विधिवत पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !