कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार पुलिस की अपील: सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए किराएदारों का ‘समाधान ऐप’ पर सत्यापन अनिवार्य

News Ad Slider


बलौदाबाजार। जिले में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने जन-अपील जारी की है। जिले में बाहरी व असामाजिक तत्वों की पहचान करने और संभावित अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष सुरक्षा अभियान चला रही है।
प्रमुख निर्देश और अपील:
किराएदारों का ‘समाधान ऐप’ पर प्रविष्टि अनिवार्य:
एसपी गौरव राय ने निर्देश दिए हैं कि सभी मकान मालिक, होटल व लॉज संचालक किराएदारों और पेइंग गेस्ट (PG) की जानकारी “समाधान ऐप” (Samadhan App) पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। बिना सत्यापन के किसी को मकान या दुकान किराए पर न दें। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संदिग्धों व अवैध प्रवासियों की सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर:
मोहल्ले, गांव या कार्यस्थल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध बांग्लादेशी/विदेशी नागरिक की मौजूदगी पर तुरंत पुलिस के टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
बाहरी फेरीवालों व विक्रेताओं पर रखें नजर:
गांव या नगर में आने वाले कबाड़ियों, फेरीवालों, जड़ी-बूटी या कंबल बेचने वालों की पहचान पत्र अवश्य जांचें। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
असत्यापित व्यक्तियों से सुरक्षा को संभावित खतरे:
पुलिस प्रशासन के अनुसार, बिना पहचान व सत्यापन के रहने वाले संदिग्ध निम्नलिखित अपराधों को अंजाम दे सकते हैं:
चोरी व डकैती की रेकी: फेरीवाले या कबाड़ी के भेष में बंद घरों व वृद्धजनों की रेकी कर चोरी करना।
साइबर व ठगी के अपराध: फर्जी नाम-पते पर रहकर लॉटरी, झाड़-फूंक या जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करना।
नशीले पदार्थों का कारोबार: असत्यापित संदिग्धों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और महिला सुरक्षा को खतरा पहुंचाना।
आंतरिक सुरक्षा को खतरा: अवैध बांग्लादेशी या असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी पहचान पत्र बनाकर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न करना।
“पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है, लेकिन अपराध मुक्त समाज के निर्माण में आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ी शक्ति है। किराएदारों का सत्यापन अवश्य कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर दें।”
— गौरव राय (IPS), पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !