कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की पहली कार्यशाला संपन्न: नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सीखे ड्रोन, रोबोटिक्स व AI के गुर


पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई विशेष पहल ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की प्रथम कार्यशाला का सफल आयोजन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम उड़ियाकला में किया गया।


शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर से 9 सितंबर तक आयोजित इस 5 दिवसीय कार्यशाला में कक्षा 10वीं और 12वीं के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के विशेष आग्रह पर उन्हें भी इस प्रशिक्षण से जोड़ा गया, जिससे कुल 200 से अधिक विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।


मोबाइल लैब और टेबलटॉप प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के लिए ‘मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब’ के माध्यम से बस टूर आयोजित किया गया। बच्चों ने उपलब्ध तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया तथा STEM एवं फिजिक्स किट के माध्यम से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को स्वयं प्रयोग करके व्यावहारिक रूप में समझा। कार्यक्रम के अंत में सहभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिवर्ष 5,000 विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने का लक्ष्य
विधायक भावना बोहरा ने कहा, “हमारे गांवों और शासकीय विद्यालयों के बच्चों में असीम प्रतिभा है। उन्हें बस सही अवसर, साधन और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आज की शिक्षा किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण बच्चे भी 3D प्रिंटिंग, AI और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों को सीखकर भविष्य में इनमें करियर बनाने का सपना देखें।”


उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल के तहत मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से प्रतिवर्ष क्षेत्र के लगभग 5,000 विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !