विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को बांटी शक्कर व प्रमाण पत्र

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कृषि एवं सहकारिता से जुड़े कार्यों को गति देते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में विधायक भावना बोहरा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान 229 गांवों के 14,853 किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर तथा 2,946 नए किसान सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

15 जुलाई तक 40 करोड़ से अधिक एफआरपी का रिकॉर्ड भुगतान: भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों की मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले, इसके लिए सहकारी शक्कर कारखाने को मजबूत करना और किसानों को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता है। विगत 5 वर्षों की तुलना में इस वर्ष किसानों के बकाया भुगतान की रिकॉर्ड समय में पूर्ण राशि चुकाई गई है।
उन्होंने बताया कि कारखाने में इस वर्ष किसानों को 40 करोड़ रुपये से अधिक की एफआरपी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण और ग्रामीण विकास है।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व किसान रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान संघ उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी घृतलहरे, मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर, प्रदीप गोस्वामी, फलीत साहू, बाल मुकुन्द चन्द्रवंशी, बालाराम चन्द्रवंशी, सुरेश दुबे, द्वारिका चन्द्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, शिवकुमार चन्द्रवंशी, कल्याण सिंह, ओम यदू, डीसी चन्द्रवशी, मनोज ठाकुर, भागीरथी साहू, कृष्णा चन्द्राकर, विकास पाण्डेय, यशपाल छाबड़ा, रोशन जैन, रमेश गुप्ता, राम कुमार चंद्राकर, अश्वनी यदु, राजकुमार नेताम, भानेश्वर जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, कारखाने के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।



