कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़स्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: पीएम श्री सेजेस बोड़ला के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे, कुश्ती में सलीम पटेल को सिल्वर


बोड़ला। पीएम श्री सेजेस बोड़ला (कवर्धा) के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। धमतरी में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (कुश्ती अंडर-19) में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों—अजित यादव (कक्षा 12वीं), हर्ष वर्मा (कक्षा 12वीं) और सलीम पटेल (कक्षा 12वीं) का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कुश्ती के यू-19 फ्री-स्टाइल 79 किलोग्राम वर्ग में सलीम पटेल ने अपनी शानदार तकनीक का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। महज कुछ ही दिनों की कड़े अभ्यास के बल पर हासिल की गई इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन होनहार बच्चों को बेहतर संसाधन और खेल सुविधाएं मिलें, तो ये जल्द ही गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खो-खो और हॉकी में भी दिखा बोड़ला का दबदबा
विगत 3 वर्षों से खो-खो प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर संघर्ष कर रही बोड़ला की टीम ने इस बार चयनकर्ताओं की मदद से एक मजबूत टीम के रूप में वापसी की। दुर्ग पुराई में आयोजित अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में मोहन धुर्वे सर के मार्गदर्शन में तैयार इस टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। वहीं, हॉकी खेल में भी बोड़ला के बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना रहे हैं, जिन्हें हिमांशु चंद्रवंशी और ब्रिजेश चंद्रवंशी द्वारा निरंतर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अधिकारियों और शिक्षकों के सहयोग से मिल रही सफलता
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार खरे, व्यायाम शिक्षक (PTI) जगतारण झारिया के निरंतर मार्गदर्शन के साथ-साथ जिला खेल अधिकारी (DSO) गोयलक सर, जिला प्रभारी दिनेश साहू सर और बीएसओ आदित्य द्विवेदी सर का विशेष सहयोग रहा।
खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमकांत मिश्रा, समिति के समस्त सदस्यों एवं स्कूल स्टाफ ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !