कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

79वां सालाना उर्स मुबारक: हज़रत मकबूल शाह व हज़रत खाकी शाह की दरगाह पर सजेगी रूहानी महफिल

News Ad Slider

रीवा। सूफियाना रंग, अकीदतमंदों की भीड़ और इबादत की रौनक के बीच हज़रत मकबूल शाह रहमतुल्ला अलैह एवं हज़रत खाकी शाह रहमतुल्ला अलैह का 79वां सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष 23 मई 2026, शनिवार को बड़ी अकीदत और शानदार अंदाज में मनाया जा रहा है। तकिया घोघर में आयोजित इस रूहानी आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

21 मई से ही दरगाह परिसर में फ़ातिहाखानी, लंगरखानी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है। दूर-दूर से अकीदतमंद दरगाह पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अमन-चैन की दुआएं मांग रहे हैं।

उर्स के खास मौके पर 23 मई की शाम भव्य कव्वाली महफिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर कव्वाल फनकार आरिफ़ नाज़ा (सिंगर टीबी बॉम्बे) एवं आवेश जाहिद नाज़ा (टीबी सिंगर बॉम्बे) अपनी शानदार सूफियाना कव्वालियों से महफिल को रूहानी रंग में रंग देंगे। देर रात तक चलने वाली इस महफिल में इश्क-ए-रसूल और सूफी कलाम की गूंज सुनाई देगी।

कार्यक्रम का संचालन उर्स कमेटी तकिया घोघर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में उर्स कमेटी अध्यक्ष अब्दुल शहीद मिस्त्री, हाजी रफीक निजामी, मो. सुल्तान, नीमू खान, पप्पू भाई, साबिर ठेकेदार, हसीन खान, वसीम अब्बासी, मुन्ना भाई और सईद भाई मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

उर्स कार्यक्रम में मेहमाने-खुसूसी के रूप में श्री बालेन्द्र शुक्ला, श्री राजेन्द्र शर्मा, अजय मिश्रा तथा अभय मिश्रा की विशेष उपस्थिति रहेगी।

तकिया घोघर का यह ऐतिहासिक उर्स हर वर्ष कौमी एकता, भाईचारे और सूफी परंपरा का संदेश देता है, जहां हर धर्म और समाज के लोग एक साथ शामिल होकर मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !