कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार-भाटापारा में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस सहायता

News Ad Slider


बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने 12 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों, हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 2 वाहनों तथा 1 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार संभव हो सकेगा। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी और नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट एवं SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।


गौरतलब है कि 18 मई 2026 को राजधानी रायपुर से केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर के लिए 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन रवाना किए गए थे। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को 12 नए डायल-112 वाहन, 2 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन और 1 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदान की गई है।


जिले के गिधौरी, कसडोल, सिमगा, गिधपुरी, पलारी, सिटी कोतवाली, सुहेला, भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, राजादेवरी, हथबंद एवं लवन थाना क्षेत्रों के लिए इन आधुनिक वाहनों की तैनाती की गई है। इन वाहनों के माध्यम से अब ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक भी पुलिस सहायता पहले से अधिक तेजी से पहुंच सकेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि डायल-112 सेवा के मजबूत होने से पुलिस सहायता पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा और कॉल मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को भी अब त्वरित पुलिस सहायता का लाभ मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 12 थाना क्षेत्रों में अब 24 घंटे चौकस निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था जारी रहेगी। सभी वाहन जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस हैं, जिससे कंट्रोल रूम के माध्यम से सबसे नजदीकी डायल-112 वाहन को तुरंत मौके पर रवाना किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर डायल करें।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मुकेश अवस्थी

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

क्षमा करें ! कॉपी नहीं की जा सकी !