बोड़ला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 30 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, अतिथियों ने बाराती बनकर दिया आशीर्वाद

बोड़ला, कबीरधाम: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत आज दिनांक 08 मई 2026, शुक्रवार को नगर के स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मैदान, बोड़ला में भव्य ‘सामूहिक कन्या विवाह’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में कुल 30 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकोंने ‘बाराती’ की भूमिका निभाकर आयोजन को सफल बनाया और नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथिगण
आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची इस प्रकार रही:
श्रीमती बालका समकिंकर वर्मा जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला)
विजय पाटिल जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत बोड़ला)
मान. नीतेश अग्रवाल जी (महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम)
विदेशीराम धुर्वे जी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कबीरधाम)
नंद श्रीवास जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला)
मान. श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू (सभापति, जिला पंचायत कबीरधाम)
राजकुमार मेश्राम जी (सभापति, जिला पंचायत कबीरधाम)
मान. श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे जी (सदस्य, जिला पंचायत कबीरधाम)
मान. श्रीमती गंगा लोकचंद साहू (सदस्य, जिला पंचायत कबीरधाम)
मान. मोहन धुर्वे जी (मंडल अध्यक्ष बोड़ला)
मान. लव निर्मलकर जी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत बोड़ला)
मान. छोटेलाल मरकाम जी (सभापति, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत बोड़ला) पार्षद सोमनाथ धुर्वे एवं
अन्य विशिष्ट अतिथि एवं सदस्य:
समारोह में जनपद पंचायत बोड़ला के सदस्य (म.बा.वि. समिति) रमेश मेश्राम, श्रीमती विमला गौरीशंकर साहू, श्रीमती सद्भावना रवि वर्मा, श्रीमती संगीता चंद्रवंशी, और श्रीमती बोधिनी हरिसिंह मेश्राम भी उपस्थित रहे। साथ ही सांसद प्रतिनिधि मान. नरेश चंद्रवंशी एवं जिला प्रवक्ता भाजपा मान. काशीराम उइके ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं।
सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी ने इस पर कहा की
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक बोझ अक्सर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के लिए सम्मान और सहारे का प्रतीक बनकर उभरी है।
इसी कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रवक्ता काशी राम उइके ने कहा की
यह योजना सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद बेटियों को आर्थिक सहायता देकर सामाजिक समरसता, सादगी और बेटी सम्मान का संदेश देती है। दिखावे और कर्ज़ के दौर में यह पहल समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है।
प्रशासनिक व्यवस्था एवं आयोजन
यह सफल आयोजन परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना (बोड़ला) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। बोड़ला के समस्त जनपद सदस्यों, पार्षदों और समाज प्रमुखों की उपस्थिति ने इस सामाजिक सरोकार के कार्य को और अधिक गौरवशाली बना दिया।
परियोजना अधिकारी नमन देशमुख ने कहा की
“जहां बेटी का सम्मान होता है, वहीं समाज सच में मजबूत बनता है।”
“मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है। आज 30 बेटियों के हाथ पीले होते देख मन अत्यंत प्रफुल्लित है।” —



