रणवीरपुर में उमड़ा जनसैलाब: विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन बना ‘जनआशीर्वाद उत्सव’

कवर्धा/रणवीरपुर: पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मीय वातावरण देखने को मिला। ग्राम रणवीरपुर में आयोजित मुख्य समारोह में 10,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने इस अवसर को एक विशाल ‘जनआशीर्वाद उत्सव’ में बदल दिया। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जन्मदिन की शुरुआत विधायक बोहरा ने कवर्धा में ‘टीम हरीतिमा’ के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर की। इसके बाद उन्होंने माँ महामाया, बूढ़ा महादेव और खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।

रणवीरपुर पहुंचने के मार्ग में उड़ियाखुर्द, सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी मोड़, विचारपुर, सिंगारपुर, रणजीतपुर और जमुनिया सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनीं।
1,200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत
समारोह को संबोधित करते हुए भावना बोहरा ने पंडरिया की जनता का आभार जताया और कहा, “जनता का यह स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”
उन्होंने क्षेत्र की मुख्य उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला:
विकास कार्य: क्षेत्र में करीब ₹1,200 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से कई पूर्ण हैं और शेष तेजी से प्रगति पर हैं।
सिंचाई व पेयजल: ₹300 करोड़ से अधिक की सिंचाई व जल आवर्धन परियोजनाएं, जिनमें सुतियापाट जलाशय का नहर व पाइपलाइन विस्तार शामिल है।
मुफ्त जनसुविधाएं: बेटियों की शिक्षा के लिए 10 निःशुल्क बसें, बेहतर स्वास्थ्य के लिए 8 एम्बुलेंस व मोबाइल हेल्थ लैब, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’।
अधोसंरचना: पंडरिया-पांडातराई बाईपास, हरिनाला पुल, 250 सीटर नालंदा परिसर व ऑडिटोरियम का निर्माण।
आदिवासी व वनांचल विकास: 100 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण और 3,500 परिवारों को आवास की सुविधा।
विधायक ने विश्वास जताया कि जनता के इसी सहयोग और मार्गदर्शन से पंडरिया को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा।




